जयललिता ठीक हो रही हैं : राहुल

चेन्नई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को तमिलनाडु की बीमार मुख्यमंत्री जे. जयललिता से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वह ठीक हो रही हैं।

चेन्नई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को तमिलनाडु की बीमार मुख्यमंत्री जे. जयललिता से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वह ठीक हो रही हैं।

अस्पताल से बाहर आने के बाद राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

जयललिता को 22 सितंबर को बुखार और डिहाइड्रेशन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राहुल करीब 30 मिनट तक अस्पताल में रहे और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

राहुल, 68 वर्षीय जयललिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले पहले राष्ट्रीय नेता हैं।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव भी अस्पताल में जयललिता से मिलने पहुंच चुके हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493