भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल का पुतला फूं का

राहुल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवानों के खून की दलाली करने का आरोप लगाया था। भारतीय सेना आजादी के बाद से कई बार सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक कर चुकी है, लेकिन केंद्रीय मंत्रियों में अभिनंदन कराने की होड़ पहली बार देखी जा रही है।

दरअसल, शुक्रवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन किए जाने का ऐलान किया था, जिसके बाद शनिवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने लगे।

कार्यकर्ताओं ने विधान भवन के सामने सड़क पर राहुल के पुतले को पहले जमीन पर घसीटा, फिर फूं क दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने गुरुवार को कहा था कि मोदी सैनिकों की शहादत का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, “जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं, उनके खून के पीछे आप छुपे हैं। उनकी आप दलाली कर रहे हो। यह बिल्कुल गलत है।”

प्रधानमंत्री मोदी दशहरे के दिन लखनऊ जाकर रावण का पुतला फूंकेंगे। इसे उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493