पश्चिम बंगाल में करंट से हाथी की मौत

सिलिगुड़ी, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में धान के एक खेत में घूम रहे एक हाथी को बिजली का करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

सिलिगुड़ी, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में धान के एक खेत में घूम रहे एक हाथी को बिजली का करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

चार वर्ष उम्र का यह हाथी माल्दा जिले के उदलबाड़ी ग्राम पंचायत में खेत में मृत पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सूचना देने के बाद वन्यजीव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या लगता है कि हाथी की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है और इस बात की पुष्टि करने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, ऐसा लगता है कि 20-22 हाथियों का एक झुंड शुक्रवार रात भूताबाड़ी के जंगलों से इलाके में पहुंचा और यह दल वापस जंगल में लौट गया, लेकिन यह नर हाथी मारा गया।

संभवत: यह ग्रामीणों द्वारा पशुओं से फसलों की रक्षा के लिए लगाई गई बिजली के तार की बाड़ के संपर्क में आ गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493