उप्र : 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला

शासन ने आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल को प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग एवं अध्यक्ष, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के पद के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त कर दिया है। अग्रवाल की अन्य विभागों की जिम्मेदारी यथावत बनाए रखी गई है। वहीं प्रतीक्षारत रमा रमण को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग एवं अध्यक्ष, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के पद तैनात किया गया है।

इसी तरह आईएएस अधिकारी मनोज सिंह को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी यथावत बनाए रखते हुए शासन ने अन्य विभागों के के अतिरिक्त प्रभार से उन्हें अवमुक्त कर दिया है।

महेश कुमार गुप्ता प्रमुख सचिव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण विभाग तथा आयुक्त (विकलांगजन) जितेंद्र कुमार को उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से अवमुक्त करते हुए उनकी प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के पद पर तैनाती यथावत रखी गई है।

शासन ने आईएएस अधिकारी रेणुका कुमार को लघु सिंचाई विभाग के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त करते हुए उन्हें प्रमुख सचिव (महिला कल्याण विभाग) के पद पर यथावत बनाए रखा गया है।

आईएएस अधिकारी अनीता भटनागर जैन को प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) के पद पर तैनात करते हुए उन्हें प्रमुख सचिव, लघु सिंचाई विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईएएस अधिकारी नवनीत कुमार सहगल को वर्तमान पदों के साथ-साथ प्रमुख सचिव (खेलकूद एवं युवा कल्याण) के पद का अतिरक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह डॉ. हृषिकेश भास्कर याशोद को स्टाफ आफिसर, मुख्य सचिव, ईश्वरी प्रसाद पाण्डेय को रजिस्ट्रार (चिट्स एंड फंड) और अटल कुमार राय को सचिव (उप्र लोक सेवा आयोग) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493