उन्होंने कहा कि ऐसी वस्तुओं की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए राज्य सरकार जल्द निर्देश जारी करेगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ डोंगरगढ़ में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बालोद और राजनांदगांव जिले में हाल ही में चीनी हैलोजन लाइट की वजह से कई लोगों की आंखों पर हुए प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। हालांकि राज्य सरकार ने इन लोगों का तत्काल इलाज करवाया, जिससे मरीजों को राहत भी मिली, लेकिन भविष्य में ऐसी घटना न होने पाए इसके लिए इस प्रकार की विदेशी वस्तुओं के कारोबार पर राज्य में रोक लगाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ की पहाड़ी में स्थित मां बम्लेश्वरी के ऐतिहासिक मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की और राज्य तथा देश की जनता की तरक्की और खुशहाली और खेतों में अच्छी फसल के लिए आशीर्वाद मांगा।
मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, पुत्र और राजनांदगांव के लोकसभा सांसद अभिषेक सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य, डोंगरगढ़ की विधायक सरोजनी बंजारे, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजी भारती, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर और अन्य अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath