दुर्गा पूजा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को प्रेरित करे : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को सभी देशवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह पर्व राष्ट्र निर्माण के कार्य में महिलाओं की भागीदारी की समानता को प्रेरित करे।

राष्ट्रपति ने कहा, “दुर्गा पूजा के शुभ पर्व पर मैं भारत और विदेशों में बसे अपने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “यह पर्व पुनरुद्धार और कायाकल्प का मौका बने। यह हमें नैतिक ईमानदारी के रास्ते पर चलने और एक ऐसे समाज के निर्माण में प्रेरित करे, जिसमें महिलाओं को हमारे राष्ट्र निर्माण में बराबर के भागीदार के रूप में सम्मान मिले। हम मां दुर्गा से सही आचरण और हमारे राष्ट्र की सेवा के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करने की प्रार्थना करें।”

उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा अच्छाई पर बुराई और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का पर्व है। मां दुर्गा पूरे ब्रह्मांड की मां हैं और सभी गुणों की अवतार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493