रांची में परिवार के 6 सदस्य मृत पाए गए

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेना के एक सेवानिवृत्त चिकित्सक ने रविवार को यहां खुद को छुरा घोंप गोदकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसके परिवार के पांच सदस्य यहां एक फ्लैट में मृत पाए गए।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. सुकांतो सरकार धमकी भरे फोन आने से तंग आ गए थे, क्योंकि उनकी बहू उनके बेटे से अलग होना चाहती थी और उसने संपत्ति से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग कर रही थी।

मृतकों में चिकित्सक की पत्नी अंजना सरकार, बेटा सोमित सरकार, बहू मोमिता सरकार और पोता-पोती समिता सरकार और सुमिता सरकार शामिल थे।

पुलिस को संदेह है कि डॉ. सरकार ने पहले परिवार के पांचों सदस्यों को जहर दिया और उसके बाद खुद को चाकू घोंप लिया।

नोएडा निवासी डॉ. सरकार बहू-बेटे का विवाद सुलझाने के लिए छह अक्टूबर को रांची आए थे।

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493