मप्र में एनीमिया मुक्ति के लिए लालिमा अभियान 1 नवंबर से

भोपाल, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में बच्चों, बालिकाओं और महिलाओं की एनीमिया (खून की कमी) से मुक्ति के लिए एक नवंबर से ‘लालिमा अभियान’ आरम्भ किया जा रहा है। इस अभियान आयरन फॉलिक एसिड की गोलियां आंगनवाड़ियों, शैक्षणिक संस्थाओं और चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस की ओर से रविवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि एनीमिया (रक्तअल्पता) यानी शरीर में खून की कमी की अगर गर्भवती महिला शिकार है तो जन्म लेने वाला शिशु भी अपेक्षाकृत कम वजन का और कमजोर ही होगा। यह एनीमिया ही बच्चों में कुपोषण का मूल है।

ज्ञात हो कि नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे-चार के आकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में 15-49 आयु वर्ग में 52.5 प्रतिशत किशोरी और महिलाएं तथा 25.5 प्रतिशत पुरुष एनीमिया से पीड़ित हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रदेश में चलने वाले लालिमा अभियान को मिशन-मोड पर संचालित किया जाएगा, जिसमें महिला-बाल विकास विभाग के साथ लोक स्वास्थ्य विभाग, आयुष, स्कूल शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

अभियान में एनीमिया को दूर करने के प्राकृतिक, आधुनिक और परंपरागत उपायों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493