तमिलनाडु में पटाखा कारखाने में विस्फोट, 5 मरे

चेन्नई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में स्थित एक पटाखा कारखाने में रविवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य घायल हो गए।

चेन्नई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में स्थित एक पटाखा कारखाने में रविवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि जिस समय विस्फोट हुआ, उस समय पीड़ित लोग विल्लुपुरम के एक गांव में स्थित पटाखा कारखाने में काम कर रहे थे। दुर्घटनास्थल चेन्नई से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर है।

अग्नि एवं बचाव सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट इतना तीव्र था कि इमारत ढह गई और मलबे में दबकर पांच कामगारों की मौत हो गई।

घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493