उप्र में बारिश की संभावना

लखनऊ , 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार को सुबह से ही धूप निकलने से उमस में इजाफा हुआ है। लेकिन पूर्वाचल के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर जारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कहीं धूप तो कहीं बदली का असर दिखाई देगा। दिन में कुछ जगहों पर सामान्य तो कुछ जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। लखनऊ व आसपास के इलाकों में हालांकि बारिश होने की सम्भावना काफी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.2 डिग्री, इलाहाबाद का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 21 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493