गुड़गांव में गोलीबारी के 2 मामलों में 4 बदमाश गिरफ्तार

गुड़गांव, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुड़गांव में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल होने के आरोप में चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा है कि चारों शातिर अपराधी हैं। इनकी पहचान गुड़गांव के बलियावास गांव के विश्वम्भर उर्फ पहलवान, फरीदाबाद जिले के मोहना गांव के प्रमोद, सोहना के निकट अभयपुर गांव के सुरेंदर और गुड़गांव जिले के जटशाहपुर गांव के विकास उर्फ पॉली के रूप में हुई है।

इनमें से पहले तीन बदमाशों की संलिप्तता गत 15 जुलाई को गुड़गांव की व्यस्त एम.जी. रोड पर एक एसयूवी पर की गई गोलीबारी में थी। इस घटना में गोली लगने से एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई थी।

कार में सवार बंदूकधारियों ने पेशी के लिए अदालत जा रहे अपराधी राकेश यादव पर गोलियां चलाईं। फायरिंग में यादव (40) को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उसकी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया था।

यादव हयातपुर गांव के सरपंच की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुमित कुहर ने कहा कि तीनों के पास से चार पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं।

कुहर ने कहा कि अपराधी विकास उर्फ पॉली उस गिरोह का हिस्सा था जिसने गत 21 सितम्बर की रात झरसा गांव के पास अपराधी महेश उर्फ ‘अटैक’ की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पॉली के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुई है।

अपराधी कौशल, पॉली और दो अन्य ने उस समय ‘अटैक’ की गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह अपने लौट रहा था।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “हम लोग गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।”

सेक्टर 46 स्थित अपराध शाखा के प्रमुख अमित कुमार और उनकी टीम ने यह गिरफ्तारियां की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493