लखनऊ , 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार की शाम लखनऊ पहुंचे। अमौसी हवाईअड्डे पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी आगवानी की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई अन्य सांसद व प्रमुख नेता भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री विशेष विमान से करीब 5़ 22 पर अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे। प्रधानमंत्री की आगवानी करने वालों में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राहुल भटनागर, पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के साथ ही लखनऊ के जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह भी मौजूद थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच ऐशबाग रामलीला ग्राउंड के लिए रवाना हो गया।
dharmpath.com dharmpath