एशिया, अफ्रीका में पुर्तगाली भाषी देशों को देंगे आर्थिक मदद : ली (लीड-1)

प्रधानमंत्री ली केकियांग ने मंगलवार को मकाऊ में चीन और पुर्तगाली भाषी देशों के बीच आर्थिक एवं व्यापार सहयोग के पांचवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में यह ऐलान किया।

ली के अनुसार, इस सहायता के तहत कम से कम 2 अरब युआन कृषि के विकास, व्यापार व निवेश को सुगम बनाने, मलेरिया से बचाव व नियंत्रण और अंगोला, केप वर्डे, गिनी बिसाऊ, मोजांबिक और तिमोर-लेस्ते में पारंपरिक चिकित्सा पर शोध कार्य के लिए दिया जाएगा ।

ली ने कहा कि वहीं, 2 अरब युआन इन देशों में औद्योगिक उत्पादन क्षमता सहयोग और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493