मप्र : जवानों की बस पलटी, 10 घायल

होशंगाबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 अक्टूबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए बालाघाट से आ रहे जवानों की बस मंगलवार की सुबह होशंगाबाद व छिंदवाड़ा जिलों की सीमा पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 जवानों को चोटें आई हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

पिपरिया थाने के प्रभारी एस के चंदेल ने आईएएनएस को बताया कि बालाघाट से जवानों को लेकर बस भोपाल जा रही थी, यह बस देलाखेड़ी और मटकुली के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में सवार 10 जवान घायल हुए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। घटना स्थल छिंदवाड़ा और होशंगाबाद जिले की सीमा पर स्थित है।

वहीं बस में सवार जवानों का कहना है कि अधिकांश जवानों को चोटें आई हैं। ये सभी जवान 14 अक्टूबर को भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी की सभा तथा अन्य कार्यक्रमों की सुरक्षा के लिए बालाघाट से भोपाल जा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493