केरल : भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, गुरुवार को बंद का आह्वान (लीड-1)

तिरुवनंतपुरम, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा कन्नूर में बुधवार सुबह पार्टी के एक सक्रिय कायकर्ता रेमित की हत्या करने के विरोध में गुरुवार को केरल बंद का आह्वान किया है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन ने इसकी घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि 26 वर्षीय चालक (ड्राइवर) रेमित की हत्या मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के आवास के पास हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिनरई के गांव में एक पेट्रोल पंप के सामने उस पर हमला किया गया।

राजशेखरन ने कहा कि इससे पहले माकपा कार्यकर्ताओं ने रेमित के पिता की भी हत्या कर दी थी।

यह हत्या सोमवार को माकपा नेता के. मोहनन की हत्या के बाद हुई है। माना जा रहा है कि मोहनन की हत्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने की है।

दोनों हत्याएं मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के विधानसभा क्षेत्र धर्माडम में हुई है।

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने माकपा और भाजपा से हत्या की राजनीति का खेल बंद करने का आग्रह किया है।

चेन्निथला ने कहा, “कन्नूर में हालात काफी बिगड़ गए हैं और एक-दूसरे से बदला लेने की दोनों पार्टियों की राजनीति के कारण लोग खौफ में जी रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस स्थिति पर नियंत्रण खोती प्रतीत हो रही है।

विजयन द्वारा मई में पद ग्रहण करने के बाद से कन्नूर जिले में चार भाजपा और तीन माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493