कोरिंथियंस के कोच बन सकते हैं ओलीविएरा

रियो डी जनेरियो, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील का अग्रणी फुटबाल क्लब कोरिंथियंस ओसवल्डो दे ओलीविएरा को अपना नया कोच बना सकता है।

मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओलीविएरा ने ब्राजीली सेरी-ए क्लब स्पोर्ट रेकीफ के कोच पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।

ऐसा कहा जा रहा है कि कोरिंथियंस की शर्तो पर राजी होने के बाद ही ओलीविएरा ने रेकीफ का साथ छोड़ा है।

कोरिंथियंस में अभी कार्यकारी कोच फेबियो कार्ली कामकाज देख रहे हैं। बीते महीने इस क्लब ने क्रिस्टोवो बोर्गेस को बर्खास्त किया था।

65 साल के ओलीविएरा इससे पहले 1999 से 2000 तक और फिर 2004 में कोरिंथियंस को प्रशिक्षित कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493