काहिरा, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन का अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना अपने स्टार मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्ता को आजीवन करार सौंप सकता है।
स्पेनिश मीडिया के मुताबिक इनिएस्ता का करार 30 जून, 2018 को समाप्त हो रहा है और उससे पहले क्लब अपने इस चहेते खिलाड़ी को आजीवन करार के रूप में एक शानदार तोहफा देना चाहता है।
32 साल के इनिएस्ता बार्सिलोना के साथ बढ़े और खेले। इनिएस्ता ने हाल ही में कहा था कि करार के नवीकरण के सम्बंध में उन्हें क्लब के निदेशकों से मुलाकात का इंतजार है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक इनिएस्ता ने भी कहा है कि वह अपना करियर इसी क्लब के लिए खेलते हुए खत्म करना चाहते हैं।
स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इनिएस्ता बीते 20 साल से क्लब के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने क्लब के साथ ला लीगा, कोपा डेल रे, चैम्पियंस लीग और दूसरे अन्य खिताब जीते हैं।
dharmpath.com dharmpath