कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (एनएससीबीआई) पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
असम की निवासी लक्ष्मी विश्वास ने कोलकाता हवाईअड्डे पर बुधवार रात 11.30 बजे के आसपास गेट संख्या 1ए तथा 1बी के बीच खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
महिला को दमदम नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है।
हवाईअड्डा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath