शंघाई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पांचवें वरीय कनाडा के मिलोस राओनिक यहां जारी शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में हार गए हैं।
राओनिक को अमेरिका के जैक सॉक ने 6-0, 4-6, 6-7 (8-10) से हराया। यह राओनिक और सॉक के बीच 10वां मुकाबला था। इससे पहले हुए नौ मुकाबलों में से राओनिक 8 में विजयी रहे थे।
सॉक ने पहले दौर में अर्जेटीना के गुइदो पेला को हराया था जबकि दूसरे दौर में उन्होंने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज की चुनौती समाप्त की थी।
dharmpath.com dharmpath