चेन्नई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की राजधानी में एक पानी के टैंकर ने गुरुवार को चेल्लामल वुमेंस कॉलेज की तीन छात्राओं को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गईं।
हादसा कॉलेज परिसर के बाहर हुआ। टैंकर ने पहले दो-पहिया वाहन और ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी, इसके बाद छात्राओं को कुचल दिया।
हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
dharmpath.com dharmpath