हाईस्कूल छात्रों के लिए येल छात्रवृत्ति पेशकश

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। येल विश्वविद्यालय ने गुरुवार को कहा कि अब कक्षा 10वीं और 11वीं के छात्रों द्वारा येल यंग ग्लोबल स्कॉलर्स प्रोग्राम (वाईवाईजीएस) साल 2017, के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। येल विश्वविद्यालय ने गुरुवार को कहा कि अब कक्षा 10वीं और 11वीं के छात्रों द्वारा येल यंग ग्लोबल स्कॉलर्स प्रोग्राम (वाईवाईजीएस) साल 2017, के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

वाईवाईजीएस एक शैक्षिक संवर्धन और नेतृत्व विकास कार्यक्रम है, जो दुनिया भर के हाईस्कूल के छात्रों को येल परिसर में दो सप्ताह के लिए एक सत्र में साथ लाता है। साल 2016 में वाईवाईजीएस ने 100 से ज्यादा देशों के 1,300 छात्रों की मेजबानी की थी।

इस कार्यक्रम को येल विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित किया जाता है। यह अलगे साल जून और जुलाई महीने में आयोजित होगा।

एक बयान में साल 2016 के एक वाईवाईजीएस के राजनीति, कानून और अर्थशास्त्र की छात्र लियोन तसी ने कहा, “वाईवाईजीएस उदाहरण है कि कैसे युवा पुरुष और महिलाएं दुनिया भर से सहानुभूति और सहयोग से साथ ला सकता हैं।”

छात्रवृत्ति के माध्यम से चार सामान्य सत्र की पेशकश की गई है। इसमें एप्लाइड साइंस एंड इंजीनियरिंग (एएसई), अंतर्राष्ट्रीय मामले और सुरक्षा (आईएएस), राजनीति, कानून और अर्थशास्त्र (पीएलई) और बायोमेडिकल साइंस (बीबीएस) शामिल हैं।

सभी चयनित छात्र छह सत्र में येल के संकाय और येल के स्नातक छात्रों से व्याख्यान सुनेंगे। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2017 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493