उप्र : डाकखाने में कर्मचारी की हत्या कर लाखों की डकैती

मामला जहांगीराबाद नगर के गांधी चौक स्थित डाकघर के कार्यालय का है। राधेश्याम डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कार्यरत था। राधेश्याम डाकघर में बुधवार को रात की ड्यूटी पर था। रात में बदमाश डाकघर में घुसे और कर्मचारी की हत्या कर डाकघर से करीब तीन लाख 20 हजार रुपये की डकैती कर फरार हो गए।

सुबह जब राधेश्याम की पत्नी कांतिदेवी डाकघर पहुंची तो वहां राधेश्याम को लहूलूहान हालत में पड़ा देखा। उसकी चीख निकल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493