टेटे : मधुरिका, मणिका, पाउलोमी आगे बढ़ीं

राजकोट, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पोर्ट्स नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में शीर्ष वरीय मधुरिका पाटकर ने श्वेता पात्रे को महिला एकल वर्ग के आसान मुकाबले में मात देकर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

वीर सावरकर नगर निगम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शुक्रवार को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) की खिलाड़ी ने अपनी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबाआई) की प्रतिद्वंद्वी को 8-11, 11-5, 11-5, 11-8, 11-9 से हरा दिया।

प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबले में मधुरिका का सामना महाराष्ट्र की श्रुति अमरुते से होगा, जिन्होंने बंगाल की मौमिता दत्ता को एक अन्य मुकाबले में 11-5, 5-11, 11-9, 13-11, 11-7 को हराया।

इंदौर में एकल वर्ग का खिताब अपने नाम करने वाली चौथी वरीय मणिका बत्रा के लिए तमिलनाडु की विद्या नरसिम्हा को हराना इतना आसान नहीं था।

पीएसपीबी की मणिका को विद्या पर संघर्षपूर्ण रहे मुकाबले में 11-4, 5-11, 9-11, 11-4, 11-7, 11-8 से जीत हासिल हुई।

पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मौमा दास और पाउलोमी घटक ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की, लेकिन पाउलोमी को भी काफी उतार-चढ़ाव का सामना कर जीत मिली।

पाउलोमी ने हरियाणा की सान्या सहगल को मुश्किल मुकाबले में 11-6, 9-11, 6-11, 11-3, 8-11, 11-3, 11-6 से हराया। वहीं, मौमा के लिए आरबीआई की पल्लबी कुंडू को पर 4-1 की आसान जीत मिली।

निखत बानू को प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने अंत में एएआई की चीपिया फ्रेनाज को 7-11, 14-12, 11-5, 11-6, 11-9 से हरा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493