कोलकाता में जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 32 गिरफ्तार

कोलकाता, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। जुआ रैकेट चलाने के लिए यहां इम्पीरियल क्लब के प्रबंधक और कर्मचारी समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जुए के लिए क्लब में इस्तेमाल किए गए 6.5 लाख रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि उपद्रवी रोधी दस्ते की सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस ने गुरुवार मध्य रात्रि में शहर के मध्य स्थित क्लब में छापेमारी की और क्लब में ताश के खेल नाम पर चलाए जा रहे जुए के रैकेट की पुष्टि के लिए पर्याप्त सबूत मिले।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विकास गर्ग ने कहा, “हमने यहां से 55 लाख रुपये मूल्य की जुए की अनेक पर्चियां और आपत्तिजनक हस्तान्तरण के दस्तावेज जब्त किए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493