इस बारे में रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाने में रेल प्रशासन को सफलता मिली है।”
इन गाड़ियों में अतिरिक्त कोच :
-15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस में 15 एवं 16 अक्टूबर को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस में 21 अक्टूबर तक हावड़ा से वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच।
-12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस में 15 से 22 अक्टूबर तक लालकुआं से वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच।
dharmpath.com dharmpath