नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के विचारों और आदर्शो को याद किया।
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, “वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि के महान आदर्शो और शुद्ध विचारों को याद कर रहा हूं। उनका हमारे समाज पर असाधारण प्रभाव है।”
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों को बधाई दी।
महर्षि वाल्मीकि प्राचीन महाकाव्य रामायण के रचयिता थे। उन्हें संस्कृत साहित्य के पहले कवि के रूप में माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath