पंजाब : ‘चित्त रावण’ का पुतला फूंक मोदी का स्वागत करेगी कांग्रेस

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ‘चित्त रावण’ का पुतला फूंक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेगी, जब वह मंगलवार को पंजाब में लुधियाना का दौरा करेंगे।

‘चित्त रावण’ (पंजाब में नकली मादक पदार्थो के लिए बोल चाल का शब्द) के पुतला दहन के लिए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह पार्टी नेताओं का नेतृत्व करेंगे। पुतला दहन उस स्थल पर किया जाएगा, जहां गत सप्ताह दशहरा की शाम युवा अकाली दल और कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प हुई थी।

मोदी 18 अक्टूबर को लुधियाना में मध्यम और लघु उद्यमों के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अमरिंदर ने कहा, “जैसे ही मोदी बोलना शुरू करेंगे ‘चित्त रावण’ जलने लगेगा।”

प्रदेश में अकाली दल की सरकार को चुनौती देते हुए अमरिंदर ने कहा, “मैं स्वयं ‘चित्त रावण’ को जलाउंगा, अगर वे रोक सकते हैं तो वे कोशिश करें और मुझे रोकें।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रधानमंत्री को यह दिखाना चाहता हूं कि किस तरह के गुंडों का वह समर्थन कर रहे हैं।”

अमरिंदर ने कहा कि राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के नेता मंगलवार को ‘चित्त रावण’ का पुतला जलाएंगे।

गत 10 अक्टूबर को युवा अकाली दल और कांग्रेस के बीच हुई झड़प के दौरान भेदभावपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विगत तीन दिनों से कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आधिकारिक निवास का घेराव कर रहे थे। पुलिस ने बाद में झड़प को लेकर छह कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

बादल के निवास के बाहर कांग्रेस का धरना शनिवार रात समाप्त हो गया।

पंजाब सरकार ने शनिवार को लुधियाना के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जसविंदर सिंह के तबादले का आदेश दिया, जिसके बाद धरना खत्म हुआ।

बादल ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा को झड़प की जांच का आदेश भी दिया।

‘चित्त रावण’ के मुद्दे पर अकाली दल नेतृत्व तिलमिला रहा है, क्योंकि कांग्रेस ने कुछ अकाली नेताओं पर राज्य में मादक पदार्थो की तस्करी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493