अमेरिकी धावक टेसन की बेटी की गोली लगने से मौत

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व विश्व विजेता धावक टेसन गे की 15 वर्षीया बेटी की केंटकी शहर में हुई गोलीबारी में गोली लगने से मौत हो गई।

लेक्सिंगटन में पुलिस ने कहा कि एक रेस्तरां की कार पार्किं ग में दो वाहनों के लोगों के बीच हुई गोलीबारी में टेसन की बेटी ट्रिनिटी गे के गले में गोली लगी।

स्थानीय मडिया से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रिनिटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। उनके पिता टेसन ने बाद में समाचार चैनल लेक्स-18 पर ट्रिनिटी की मौत की खबर की पुष्टि की।

समाचार चैनल ‘लेक्स-18’ को दिए बयान के अनुसार, टेसन ने कहा, “ट्रिनिटी की मौत को लेकर मैं काफी उलझा हुआ हूं। पिछले हफ्ते ही वह यहां था। यह काफी अजीब है। मुझे समझ मैं नहीं आ रहा कि क्या हुआ?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493