गडकरी ने छपरा में किया चालक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

छपरा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सारण के खैरा में ‘प्रधानमंत्री मोटर चालक प्रशिक्षण केंद्र’ का उद्घाटन किया तथा छपरा-रेवाघाट-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-102 और छपरा-सीवान-गोपालगंज एनएच-85 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

सारण के जिला मुख्यालय छपरा के अफौर गांव में गडकरी ने कार्यक्रम में फीता काटकर प्रधानमंत्री मोटर चालक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद छपरा-रेवाघाट-मुजफ्फरपुर एनएच संख्या-102 और छपरा-सीवान-गोपालगंज एनएच-85 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि गरीबी का मुख्य कारण बेरोजगारी है। बेरोजगारी अगर दूर कर दी जाए तो गरीबी अपने-आप दूर हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कौशल विकास कर बेरोजगारी दूर करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “कौशल विकास मंत्री रूड़ी के प्रयास से बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा और सबल भारत का निर्माण होगा।”

गडकरी ने लोगों को विश्वास दिलाया कि बिहार के विकास के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

उधर, राज्य के पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी छपरा के गांधी चौक से नगरपालिका चौक समेत छपरा में पांच ओवरब्रिज बनवाने की घोषणा की।

गडकरी छपरा से मुजफ्फरपुर जाएंगे, जहां 354 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फरपुर -बरौनी (एनएच-28) के दो लेन का लोकार्पण करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493