भोपाल, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को आसमान साफ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य में हवाओं के उत्तरी रुख के कारण सुबह का मौसम सुहावना होने लगा है और रातें ठंड का अहसास करा रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी मौसम का यही रुख रहने और रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री, इंदौर का 16.5 डिग्री, ग्वालियर का 16.6 डिग्री और जबलपुर का 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, इंदौर का 32.5 डिग्री, ग्वालियर का 35.3 डिग्री और जबलपुर का 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath