ममता के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी की हालत स्थिर

कोलकाता, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। सड़क दुर्घटना में घायल तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की हालत अब स्थिर है, लेकिन वह अब भी सदमे में हैं।

चिकित्सकों ने बुधवार को कहा, “अभिषेक ने बुधवार सुबह तरल भोजन लिया और इलाज का उनपर असर हो रहा है। एमआरआई स्कैन में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की कार हुगली जिले के दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर रतनपुर में सोमवार को एक क्रेन से टकरा गई थी।

उन्हें शहर के एक नर्सिग होम में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें चेहरे की हड्डी में आंख के नीचे चोट लगी है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना की अपराध जांच विभाग से जांच कर यह पता लगाने को कहा है कि इसमें कोई साजिश तो नहीं।

इस बीच फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने बुधवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया और नमूने इकट्ठा किए।

घटनास्थल पर मौजूद एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने कहा, “हम दुर्घटना के कारणों की तह में जाने और सड़क पर कार के रगड़ाने के निशान से कार की गति जानने का प्रयास कर रहे हैं।”

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुजान चक्रवर्ती तथा पार्टी सांसद रितोब्रत बनर्जी ने बुधवार सुबह नर्सिग होम का दौरा किया और अभिषेक के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493