प्रेम प्रसंग में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या

भागलपुर, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने घर में घुसकर सातवीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।

नाथनगर के थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि बैरिया गांव निवासी पिंटू मंडल ने अपने ही गांव की 12 वर्षीय छात्रा आरती कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोप है कि उसने घर में घुस कर आरती को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था परंतु कुछ दिनों से आरती लड़के से बात नहीं करती थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी गुस्से में पिंटू ने इस घटना को अंजाम दिया है।

सिंह ने बताया कि मृतका की मां राधा देवी के बयान के आधार पर नाथनगर थाने में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें पिंटू को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493