लिस्बन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड, चेल्सी और इंटर मिलान क्लबों में जोस मोरिन्हो के सहायक रह चुके पुर्तगाल के जोस मोराइस को ग्रीस के क्लब एईके एथेंस का मुख्य कोच बनाया गया है।
समाचार एजेंसी एफे ने इसकी पुष्टि की है।
एईके अभी ग्रीक लीग में पांच मैचों से 10 अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर है। मोराइस ने मंगलवार को क्लब के साथ आधिकारिक तौर पर काम शुरू किया।
अभी सुपरलीग ग्रीस में ओलम्पियाकोस पहले स्थान पर है और मोराइस के सामने अपने क्लब को शीर्ष पर लाने की चुनौती है।
dharmpath.com dharmpath