सरकार देश के सभी जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र खोलेगी : राधा मोहन

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश के सभी जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्र खोलेने की घोषणा की है। इससे किसानों को उनके खेतों के नजदीक ही आधुनिक कृषि सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने भी 10 राज्यों में मधुमक्खीशाला विकास केन्द्र खोलने की घोषणा की है।

सिंह ने किसानों से जैविक उर्वरक बनाने, कागज बनाने तथा कार्डबोर्ड और पशुचारे के लिए धान की भूसी का उपयोग करने को कहा। सिंह ने निर्देश दिया कि सभी कृषि विज्ञान केन्द्र और जिला कृषि अधिकारियों को धान की भूसी के उपयोग के बारे में किसानों को बताना चाहिए। राधा मोहनसिंह ने राष्ट्रीय वानिकी योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को लागू करने के लिए खेतों की सीमाओं पर पौधे लगाने की संख्या बढ़ाने को कहा।

राधा मोहन सिंह गुरुवार को नई दिल्ली में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 12 राज्यों के विज्ञान कृषि विज्ञान केन्द्र विशेषज्ञों और कृषि विकास तथा किसानों से जुड़े जिलास्तरीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। यह पहला अवसर है जब सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र विशेषज्ञों और कृषि विकास तथा किसानों से जुड़े जिलास्तरीय अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। सिंह ने किसानों से धान के खेतों में मछली पालन करने का सुझाव दिया।

राधा मोहन सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे कृषि योजना आधारित स्टार्टअप से जुड़ें। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र विशेषज्ञ और जिलास्तरीय कृषि विकास अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन में सकारात्मक सहयोग करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493