उप्र : सिलेंडर फटने से इमारत ढही, महिला की मौत

हादसे की आवाज इतनी भंयकर थी कि आसपास के घरों में भी दरार आ गई। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर निवासी राजवीर सिंह के मकान में अचानक जोरदार धमाके से गैस सिलेंडर फट गया, जिससे उठी आग से राजवीर सहित उसकी पत्नी 40 वर्षीय मुन्नी देवी, 35 वर्षीय पुत्र गणेश, 23 वर्षीय पुत्र रवि कुमार, गणेश की पत्नी डौली (30), रवि कह 19 वर्षीय पत्नी रुचि और 32 वर्षीय पड़ोसी कमलेश सिंह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया।

चिकित्सकों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। मुन्नी देवी की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आग से झुलसे दोनों भाइयों व कमलेश की हालत चिंताजनक होने के कारण आगरा भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493