बिहार : दंपति की हत्या के बाद घर में लूटपाट

आरा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की रात घर में घुसकर दंपति की गोली मार कर हत्या कर दी और घर से कीमती सामान व नकद लूटकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जमीरा गांव निवासी बटुक सिंह के घर में घुसकर पड़ोस के ही कुछ लोगों ने उनसे पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर अपराधियों ने बटुक को गोली मार दी। इसके बाद घर के अन्य सदस्यों की से आलमारी की चाभी की मांगी। जब बटुक की पत्नी यमुना देवी ने चाभी देने से इंकार किया तब उसे भी गोली मार दी। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हत्या करने के बाद घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद और लाखों के आभूषण लेकर अपराधी फरार हो गए।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी अरूण कुमार गुप्ता ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया कि मृतक बटुक की मां माधुरी देवी के बयान पर थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गांव के ही सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस घटना के पीछे पैसे का लेन-देन की आशंका जता रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493