भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला 23 फरवरी को शुरू होगी

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की आस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत अगले साल 23 फरवरी को होगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली यह टेस्ट श्रंखला 29 मार्च, 2017 तक जारी चलेगी।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी को पुणे में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच बेंगलुरू में चार से आठ मार्च तक होगा।

दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मैच रांची में 16 मार्च से शुरू होगा और अंतिम टेस्ट मैच धर्मशाला में 25 मार्च से खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493