ग्वालियर के चिड़ियाघर में 15 पक्षियों की मौत से हड़कंप

ग्वालियर, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में बीते तीन दिनों में 15 पक्षियों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। चिड़ियाघर प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर पक्षियों के खास खंड में पूरी तरह प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है, वहीं पक्षियों के पोस्टमार्टम के बाद लिए गए नमूनों की जांच कराई जा रही है।

चिड़ियाघर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वाले पक्षी जम्मू एवं कश्मीर में पाए जाने वाले पेंटेड स्टॉर्क हैं। इन पक्षियों में संक्रमण फैलने की आशंका है। मंगलवार की शाम से गुरुवार की शाम के बीच तक 15 पक्षियों की मौत हो चुकी है। जिन हिस्सों में पेंटेड स्टॉर्क के अलावा अन्य पक्षी हैं, वहां प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं कर्मचारियों को मॉस्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. उपेंद्र ने शुक्रवार को 15 पक्षियों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पक्षियों की मौत की वजह संक्रमण हो सकती है। मृत पक्षियों के नमूनों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493