छग : दक्षिण एशियाई तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को 2 स्वर्ण और 2 रजत (फोटो सहित)

18 अक्टूबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 23 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

छत्तीगसढ़ तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने एक बयान में बताया, “कोलंबो में आयोजित दक्षिण एशियाई तैराकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम में शामिल छत्तीसगढ़ के जूनियर वर्ग के तैराक मास्टर शिवाक्ष साहू ने 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं सीनियर वर्ग की तैराक सृष्टि नाग ने 400 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक, 400 मीटर मिक्स रिले में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक (कुल 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक) प्राप्त कर राज्य एवं देश का नाम रोशन किया।”

खंडेलवाल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ तैराकी संघ को भिलाई इस्पात संयंत्र प्रायोजित कर रहा है। इसके सहयोग से प्रदेश के खिलाड़ियों को भारतीय तैराकी महासंघ के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेने भेजा जाता है। इसी के तहत सृष्टि और शिवाक्ष पिछले तीन-चार वर्षों से बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493