नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को सभी सरकारी स्कूलों को गर्मियों की छुट्टियों में सफेदी और मरम्मत करवा कर इनकी सूरत संवारने का निर्देश दिया ताकि विद्यार्थी स्कूलों में आने लिए तैयार रहें।
सिसोदिया ने ट्वीट किया, “दिल्ली सरकार के स्कूलों में हर कक्षा और हर दीवार की मरम्मत की जाएगी और हर साल गर्मियों की छुट्टियों में सफेदी होगी। “
उन्होंने कहा, “जब छात्र और अध्यापक छुट्टियों के बाद स्कूल आएंगे तो वह स्कूल को साफ और नया पाएंगे। हर कोई इसे पसंद करेगा। “
उन्होंने कहा कि स्कूलों की सफेदी के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसके लिए शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अपने आदेश में सिसोदिया ने कहा कि कई सरकारी स्कूलों में मरम्मत कार्य पूरा किया गया है और छात्र इससे खुश हैं।
आदेश में कहा गया है, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे स्कूल हमेशा सुव्यवस्थित रहें जिससे कि छात्र कक्षाओं में भाग लेने के लिए तैयार रहें। “
dharmpath.com dharmpath