तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को अब भी बुखार

कोलकाता, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की हालत कुल मिलाकर जस की तस बनी हुई है, क्योंकि उन्हें अब भी बुखार और देह में दर्द है और थोड़ी-थोड़ी देर बाद ऑक्सीजन पर रखा जा रहा है। यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को दी।

बेले व्यू क्लीनिक के सीईओ प्रदीप टंडन ने कहा, “कुल मिलाकर उनकी स्थिति पहले जैसी है। उन्हें लगातार बुखार, देह में दर्द है और थोड़ी-थोड़ी देर बाद ऑक्सीजन पर रखा जा रहा है।”

गत शुक्रवार को अभिषेक की आंखों की विस्तृत जांच की गई और वरिष्ठ चिकित्सक सुकुमार मुखर्जी ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

अच्छी देखभाल के लिए उन्हें विशेष सघन चिकित्सा कक्ष में स्थानान्तरित कर दिया गया है।

विज्ञाप्ति में कहा गया, “मेडिकल बोर्ड आगे के उपचार के बारे में भविष्य में सही समय पर चर्चा करेगा।”

गत मंगलवार को हुगली जिले में दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर सिंगुर से करीब छह किलोमीटर दूर रतनपुर में अभिषेक की कार एक खराब दुग्ध वाहन को रस्से से खींच कर ले जा रहे क्रेन से टकरा गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

एमआरआई और सीटी स्केन में उनकी बाईं आंख के नीचे नेत्रकटोर टूटने की पुष्टि की गई है।

अभिषेक के उपचार के लिए एक 14 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493