‘अतिथि इन लंदन’ में पगड़ी पहनने को उत्साहित कार्तिक

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्तमान में ‘अतिथि इन लंदन’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह फिल्म में पगड़ी पहनने को उत्साहित हैं।

कार्तिक ने कहा,”मैं फिल्म में पगड़ी पहनने के लिए उत्साहित हूं। जब मैंने इसकी कहानी पढ़ी तो मैं हैरान था कि मुझे फिल्म के कुछ दृश्यों में पगड़ी पहननी है।”

कार्तिक ने कहा कि लंदन के गुरुद्वारे में शूटिंग करना गौरवशाली क्षण था।

उन्होंने कहा,”यह नए विदेशी शहर की तरह है। आपको आध्यात्मिकता महसूस होगी और अनुभव पूरी तरह प्रेरणादायक रहा, और शूटिंग का यह शानदार तरीका था।”

‘प्यार का पंचनामा’ से चर्चित हुए कार्तिक ने कहा कि लंदन से एक वरिष्ठ सिख व्यक्ति उनके साथ था, जिन्होंने फिल्म के लिए पगड़ी पहनने में उनकी मदद की। यह फिल्म 2010 की फिल्म ‘अतिथि तुम कब जाओगे?’ का सीक्वल है।

इसमें उनके साथ कीर्ति खरबंदा, परेश रावल और तन्वी आजमी जैसे सितारे हैं।

अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अतिथि इन लंदन’ नए किरदारों के साथ एक अद्वितीय आधुनिक प्रेम कहानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493