यूट्यूब पर सबसे अधिक देखा जाने वाला लीग बना स्पेन का ‘ला लीगा’

मेड्रिड, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन का शीर्ष लीग फुटबाल टूर्नामेंट ‘ला लीगा’ दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाली लीग की सूची में शीर्ष पर है।

यूट्यूब पर ला लीगा को प्रति माह दो अरब 30 लाख बार देखा जा रहा है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्पेनिश लीग के आंकड़ों से यह पता चला है कि इस लीग के विभिन्न सोशल नेटवर्किं ग साइटों के फॉलोअर्स की संख्या 1.6 अरब है, वहीं इंग्लिश प्रीमियर लीग के फॉलोअर्स 90 करोड़ हैं।

स्पेनिश लीग के ‘इनोवेशन एंड ग्लोबल डेवलेपमेंट’ के महानिदेशक इग्नासियो मार्टिनेज त्रुजिलो ने कहा कि चैम्पियनशिप का यूट्यूब चैनल चार साल पहले लांच किया गया था।

2.3 अरब बार देखे जाने का आंकड़ा वीडियो बनाने वालों के कारण संभव हो पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493