केरल के 10 हजार स्कूलों को नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा मिलेगी

तिरुवनंतपुरम, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के करीब 10,000 प्राथमिक और उच्चतर प्राथमिक सरकारी स्कूलों में बीएसएनएल एक नवंबर से 2 एमबीपीएस वाई-फाई ब्राडबैंड इंटरनेट की सुविधा देगा। यह सुविधा स्कूलों को राज्य के स्थापना दिवस से दी जाएगी, जो एक नवंबर को है।

राज्य सरकार के परियोजना निदेशक के. अनवर सदाथ ने कहा, “आईटी एट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत साल 2007 से करीब 5,000 उच्च विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और शैक्षणिक कार्यालयों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा दी जा रही है।”

सदाथ ने कहा, “प्राथमिक स्कूलों के भी ब्राडबैंड इंटरनेट से जुड़ जाने के बाद राज्य के ब्राडबैंड इंटरनेट नेटवर्क में 15,000 से ज्यादा स्कूल जुड़ जाएंगे। यह देश में इस तरह का पहला व सबसे बड़ा नेटवर्क होगा।”

राज्य के शिक्षा मंत्री सी. रविंद्रनाथ ने कहा कि यह कदम प्राथमिक स्कूलों में आईसीटी बुनियादी ढांचा सुधार की शुरुआत और सरकार द्वारा घोषित हाइटेक स्कूल प्रोग्राम के अनुरूप होगी। यह आठवीं से 12वीं कक्षाओं को आईसीटी टूल्स का इस्तेमाल करते हुए अद्यतन होने में सक्षम बनाता है।

यह योजना सेवा कर सहित 5,000 रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर मुहैया कराई जा रही है, जो दो एमबीपीएस के असीमित इस्तेमाल के लिए देशभर में सबसे कम दर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493