लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम पूरी तरह से साफ है। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के रुख में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नही है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलेगी। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान जताया गया है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 20.1 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath