एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं (लीड-1)

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 से बढ़त हासिल करने के बाद भारत बाकी बचे दो मुकाबलों के लिए अपनी टीम में बिना किसी बदलाव के खेलेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

बुखार के कारण टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना के स्वास्थ्य में सुधारा बाकी है और इस कारण वह रांची में 26 अक्टूबर और विशाखापत्तनम में 29 अक्टूबर को होने वाले चौथे और पांचवें मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने फैसला किया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में बाकी बचे दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।”

बोर्ड ने कहा, “रैना के स्वास्थ्य में सुधार होना बाकी है और इस कारण उन्हें श्ऱृंखला से बाहर रखा गया है।”

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक हुए तीन मैचों के बाद 2-1 से बढ़त हासिल की है।

मोहाली में हुए तीसरे मैच में भारत ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (80) और उपकप्तान विराट कोहली (नाबाद 154) की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत सात विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने धर्मशाला में जीत हासिल की थी लेकिन दिल्ली में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मंदीप सिंह और केदार जाधव।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493