मलेशिया के अस्पताल में आग, छह मरे (लीड-1)

कुआलालंपुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस/ सिन्हुआ)। मलेशिया के जोहोर बारू में मंगलवार सुबह एक अस्पताल में आग लगने से छह मरीजों की मौत हो गई।

कुआलालंपुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस/ सिन्हुआ)। मलेशिया के जोहोर बारू में मंगलवार सुबह एक अस्पताल में आग लगने से छह मरीजों की मौत हो गई।

आग लगने के बाद करीब 200 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

दमकल और राहत विभाग के सूत्रों ने बताया कि सात लोग सुल्तानाह अमिनाह अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में फंस गए, जिनमें से छह की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। संभावना है कि दम घुटने से इनकी मौत हुई है।

अस्पताल के बाकी 294 मरीजों और 193 कर्मचारियों को सकुशल निकाल लिया गया है, जो प्रशिक्षु माने जा रहे हैं। इस घटना में 80 प्रतिशत तक झुलसने वाले लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दमकल विभाग के दस ट्रक और 160 दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493