तेज प्रताप ने सुशील मोदी पर निशाना साधा

तेज प्रताप ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारी शादी के लिए उनको (सुशील मोदी) परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका (सुशील मोदी) भी बेटा है, वे उसका विवाह क्यों नहीं करवाते? क्या वह नपुंसक है?”

उन्होंने आगे कहा, “शादी जैसे मुद्दे पर फैसला माता-पिता के अधिकार क्षेत्र में आता है और मेरे घर में भी दोनों लोग मौजूद हैं।”

तेज प्रताप ने अपने इस बयान को अपनी तस्वीर के साथ अपने फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट किया है।

उल्लेखननीय है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी को 44 हजार लड़कियों द्वारा विवाह प्रस्ताव दिए जाने की खबर के बाद मोदी ने तंज कसते हुए अपने फेसबुक वॉल पर लिखा था, “लालू परिवार में छोटे भाई के विवाह की चर्चा है और बड़ा भाई कुंवारा रह जाएगा।”

गौरतलब है कि तेज प्रताप ने एक दिन पूर्व तेजस्वी के विवाह प्रस्ताव मिलने पर कहा था कि छोटे भाई के बारे में जानकर उन्हें खुशी हुई है। तेजस्वी की शादी पहले कराने के लिए वह घर में भी बात करेंगे।

तेज प्रताप ने मजाकिया लहजे में कहा था, “छोटा भाई बड़ा हो गया है, पद और जिम्मेदारी भी बड़ी है। इसलिए वही बड़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493