आईओसी ने डोपिंग का खुलासा करने वालों के साथ की बैठक

मास्को, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने अपने अध्यक्ष थॉमस बाख और डोपिंग स्कैंडल का खुलासा करने वाले दंपत्ती विताली एंव यूलिया स्टेपानोवा की जोड़ी के बीच हुई बैठक की पुष्टि की है।

आईओसी ने बताया कि बाख और इस दंपत्ती के बीच सितंबर में बैठक हुई थी।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, खेल वेबसाइट-इंसाइड दा गेम्स-ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पूर्व धावक युलिया को प्रशिक्षण की मंजूरी दे दी गई है, वहीं उनेक पति विताली को आईओसी में डोपिंग रोधी मुद्दों पर सलाहकार का पद संभालने का प्रस्ताव दिया है।

आईओसी ने सोमवार को एक बयान में कहा, “हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि आईओसी अध्यक्ष यूलिया और विताली स्टेपनोव से सिंतबर में मिले थे।”

बयान में आगे कहा गया है, “जुलाई में कार्यकारी बोर्ड ने इस दंपत्ती को समर्थन देने का फैसला किया था। इसी के चलते इन्हें करियर में मदद का प्रस्ताव दिया गया है।”

पूर्व डोपिंग अधिकारी विताली और यूलिया ने दिसंबर 2014 में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से रूस में डोपिंग के मामलों को उजागर किया था। जिसे जर्मनी के टीवी चैनल एआरडी ने दिखाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493