कोलकाता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले अंडर-17 विश्व कप की शुरुआत छह अक्टूबर से होगी जोकि 28 अक्टूबर तक चलेगा।
फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।
एक बयान के मुताबिक, ट्रेसी लू और मारियोन मेयेर वोर्फेल्डर की आगुआई वाले फीफा के 13 सदस्यीय दल ने स्थानीय संगठन समिति (एलओसी) के साथ मिलकर मंगलवार को कोलकाता को मेजबानी की मंजूरी देने के बाद विश्व कप की तारीखों का ऐलान किया।
इस प्रतिनिधिमंडल ने 19 से 25 अक्टबूर तक विश्व कप से सभी आयोजन स्थलों का जायजा लिया और इनके काम पर संतुष्टि जताई।
कोलकाता को मिलाकर कुल छह स्थलों को मंजूरी दे दी गई है। इनमें कोच्चि, गोवा, दिल्ली, नवी मुंबई और गुवाहाटी के नाम भी शामिल हैं।
हालांकि टूर्नामेंट के निदेशक जेवियर सेप्पी ने कहा है कि यह अंतिम मंजूरी नहीं है।
dharmpath.com dharmpath